Skip to content
जयपुरबस& Tourism
अक्षरधाम मंदिर
🛕 मंदिर और धार्मिक स्थल समय स्थानीय रूप से जाँचें

अक्षरधाम मंदिर

फ़ोटो: JaipurBus

🕘 आज उपलब्ध नहीं
⏱ लगने वाला समय —
🎟 टिकट मुफ़्त / स्थानीय रूप से जाँचें
🚏 नज़दीकी स्टॉप —

🚌 बस से कैसे पहुँचें

आप कहाँ से शुरू कर रहे हैं चुनें — हम सीधी बसें और बदलने की जगह बताएँगे।

लोकप्रिय शुरुआत: रेलवे स्टेशन →

अक्षरधाम मंदिर के बारे में

जयपुर शहर का अक्षरधाम मंदिर सुंदरता और संस्कृति की चादर ओढ़े हुए है। अपनी खूबसूरत अद्भुत नक्काशी और अनूठी वास्तुकला वाला यह मंदिर देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जयपुर आने वाले पर्यटकों को प्रकृति की खूबसूरत गोद में स्थित मंदिर के दर्शन कम से कम एक बार अवश्य करने चाहिए। यहां की मुख्य मूर्ति भगवान नारायण की है। यह मंदिर भगवान नारायण के भक्तों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां मंदिर परिसर में मन को एक अलग ही शांति का अनुभव होता है। यहां की दीवारों पर लिखी नक्काशी और मंत्र हिंदू धर्म की संस्कृति और महत्व को दर्शाते हैं। यह मंदिर पर्यटकों को इतना आकर्षित करता है कि उनकी नजर इस मंदिर की अद्भुत सुंदरता पर टिक जाती है और वह हटती नहीं है। यहां विभिन्न धर्मों के लोग अलग-अलग देशों से इस मंदिर की सुंदरता को देखने आते हैं और यहां के नजारों को कैद कर वापस चले जाते हैं। समय :- 7:30 पूर्वाह्न - 12:00 अपराह्न और 4:00 अपराह्न - 8:00 अपराह्न

🖼 फ़ोटो

📍 आस-पास की जगहें